Random Video

Bilaspur में घर में घुसा नाले का पानी, लोगों में दहशत |Flash Flood Bilaspur Himachal Pradesh|

2022-07-17 1 Dailymotion

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सो में शनिवार रात से बारिश का दौर जारी है। बिलासपुर जिले में लगातार भारी बारिश हो रही है। इससे जगह-जगह नुकसान की सूचनाएं हैं। नौणी गांव में भारी नुकसान हुआ है। चंडीगढ-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगते प्रेम लाल के कच्चे मकान की दीवारें गिर गई हैं। साथ ही राजमार्ग के किनारे लगा डंगा उनके पक्के मकान पर गिर गया। इसके अलावा राजेश कुमार के मकान में नाले का पानी मलबे सहित घुस गया। गनीमत रही कि आपदा में कोई भी जानी नुक्सान नहीं हुआ है। हालांकि पीड़ित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं राजमार्ग पर मलबा आने से यातायात भी बाधित हो गया, लेकिन थोड़ी देर में ही जेसीबी के माध्यम से मलबे को हटाकर यातायात को बहाल करवा दिया गया है।